शुक्रवार के इन उपायों से मातारानी हर मनोकामना पूर्ण करती है
धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि कल्याण और मंगल करने वाली ममतामई माँ का दिन शुक्रवार है | इस दिन मातारानी की विशेष पूजा अर्चना और दिन व्यतीत करने से मातारानी अपनी करुणामई कृपा अपने भक्तो पर रखती है | माँ के आशीष से दुःख के बंधन खुलते है और सुखो की प्राप्ति होती है | शुक्रवार विशेष कर माँ संतोषी और लक्ष्मी जी का दिन बताया गया है | दोनों की कृपा से आर्थिक संकट दूर होकर संतोष और सब्र की प्राप्ति होती है | आज हम स लेख में शुक्रवार को किये जाने वाले कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में बताने जा रहे है |
पीली कौड़ी का उपाय
शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी रखे | फिर इसमे एक चांदी का सिक्का और थोड़ी सी केसर डाल कर इस कपडे को बांध दे | माँ लक्ष्मी को याद करके इसे अपने तिजोरी में रख दे | भविष्य में आपको आर्थिक उन्नति के मार्ग खुले हुए नजर आने लगेंगे |
गौ माँ के शुद्ध घी का दीपक
वास्तु शास्त्र में आठ दिशाओ में से एक दिशा ईशान देवी देवताओ की दिशा बताई गयी है | घर के इस कोने से की गयी पूजा सीधे देवी देवताओ तक पहुंचती है | अत: शुक्रवार के दिन इस दिशा में गाय के घी का दीपक प्रज्ज्वलित करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है |
कुँवारी कन्याओ को भोजन
कुंवारी कन्याओ को देवी का रूप माना जाता है | शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओ को केसर मिश्र खीर खिलाये और दक्षिणा देकर उनका आशीष ले | ऐसा करने से देवी माँ प्रसन्न होती है | अच्छे स्वास्थ्य , संतोष और धन की प्राप्ति होती है |
Article Topic : – Shukrvaar Ko Diye Jane Wale Upay Jisse Maa Hoti Hai Prasnn
0 टिप्पणियाँ