Kab Kab Aate Hai Navratre - किस किस माह में आते है दुर्गा के नवरात्रि

कब आते है नवरात्रे साल में

नवरात्रि मतलब 9 दिन और रात माँ दुर्गा की आराधना के लिए | इन 9 दिनों में माँ भगवती के 9 रूपों की पूजा की जाती है | ये वे दिन होते है जब माँ की कृपा अपरम्पार बरसती है अपने बच्चो पर | नवरात्रे शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक की अवधि तक होते है | प्रतिपदा को ही माँ दुर्गा के घट या कलश की स्थापना कर दी जाती है |

अब हम आपको बताते है की मुख्य नवरात्रे वर्ष में कब कब आते है ? 



माँ दुर्गा को केन्द्रित करने वाला देवी पुराण के अनुसार मुख्य नवरात्रे वर्ष में 2 बार आते है |
भारतीय वर्ष के पहले महीने चैत्र (मार्च / अप्रैल) में मैय्या के पहले नवरात्रे आते है जिन्हें वसंती नवरात्रे के नाम से भी जाना जाता है | इन्हे गुप्त नवरात्रे भी कहा जाता है |


इसके अलावा आश्विन मास ( सितम्बर / अक्टूबर) में आने वाले नवरात्रों को मुख्य नवरात्रे माना जाता है | इन्हे शारदीय नवरात्रों के नाम से जाना जाता है | इस महीने के यह 9 दिन शेरोवाली मैय्या के सबसे बड़े 9 दिन माने जाते है और पुरे भारतवर्ष में बड़ी धूम धाम से इन दिनों को मनाया जाता है |

इन दोनों माह के अलावा भी 2 और नवरात्रे माने जाते है जो आषाढ़ (जून / जुलाई) और माघ (जनवरी / फरवरी) में आते है |

 

माँ दुर्गा से जुड़ी अन्य रोचक पोस्ट

नवरात्रि पर कैसे करे कन्या पूजन 

माँ दुर्गा की स्तुति - हे सिंहवाहिनी 

नवरात्रि पर ध्यान रखने योग्य मुख्य बाते 

माँ दुर्गा को कैसे करे प्रसन्न 

माँ दुर्गा कवच हिंदी में



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ