माँ गंगा आरती
ॐ जय गंगे माता देवी माँ गंगा की सबसे प्रसिद्ध आरती है । यह पवित्र आरती बहुत अवसरों पर सुनाई जाती है जब माँ गंगा को याद किया जाता है। इस आरती मे माँ गंगा की महिमा को समझाया गया है।
ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
एक बार जो प्राणी, शरण तेरी आता।
यम की त्रास मिटाकर, परमगति पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
आरती मातु तुम्हारी, जो नर नित गाता।
सेवक वही सहज में, मुक्ति को पाता॥
ॐ जय गंगे माता॥
माँ गंगा से जुडी अन्य रोचक पोस्ट
माँ गंगा की कहानी - कैसे आई माँ गंगा धरती पर
कहाँ कहाँ बहती है माँ गंगा
0 टिप्पणियाँ