2022 Amawasya Dates - 2022 में अमावस्या कब है ?

 2022 Amavasya Kab Kab Hai ? अमावस्या दिन कैलेन्डर 

नमस्कार मित्रो , स्वागत है आपका इस धार्मिक वेबसाइट https://devidevtaji.blogspot.com में जहा हम आपके लिए लाये है अमावस्या 2022 की वे सभी तारीखे और दिन वार . इसमे आप साल २०२२ की सम्पूर्ण अमावस्या की लिस्ट देख सकते है साथ ही जान सकते है कि कौनसी अमावस्या कब कब आ रही है . 

Amawasya 2022 Dates calendar festival


हिन्दू पंचांग के अनुसार पुरे साल में 12 अमावस्या आती है जिन्हें पितृ पक्ष की पूजा अर्चना , दान धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है . 

पढ़े : - एकादशी व्रत दिन साल  2022 में- Ekadashi Dates Calendar 2022

Amavasya Date Time List 

दिन और तारीख अमावस्या पर्व
02 जनवरी (रविवार ) पौष अमावस्या
31 जनवरी (सोमवार ) माघ अमावस्या
01 फरवरी ( मंगलवार ) माघ अमावस्या
02 मार्च (बुधवार ) फाल्गुन अमावस्या
31 मार्च ( गुरूवार ) चैत्र अमावस्या
01 अप्रैल (शुक्रवार ) चैत्र अमावस्या
30 अप्रैल (शनिवार ) वैशाख अमावस्या
30 मई (सोमवार ) जयेष्ट अमावस्या
28 जून (मंगलवार ) आषाढ़ अमावस्या
29 जून (बुधवार ) आषाढ़ अमावस्या
28 जुलाई (गुरुवार ) श्रावण अमावस्या
28 जुलाई (गुरुवार ) श्रावण अमावस्या
27 अगस्त (शनिवार ) भाद्रपद अमावस्या
25 सितम्बर (रविवार ) आश्विन अमावस्या
25 अक्टूबर (मंगलवार ) कार्तिक अमावस्या
23 नवम्बर (बुधवार ) मार्गशीर्ष अमावस्या
23 दिसम्बर (शुक्रवार ) पौष अमावस्या
तो दोस्तों  इस तरह आपने देखा कि कब कब साल 2022 में अमावस्या किस DATE और Week Day पर आ रही है .

अमावस्या 2022 से जुड़े कुछ मुख्य प्रश्न उत्तर 

१) सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya ) 2022 में कब कब आ रही है ?

उत्तर : सोमवती अमावस्या साल 2022  में 31 जनवरी और 30 मई के दिन दो बार सोमवती अमावस्या आयेगी . 
सोमवार को आने वाली अमावस्या को Somvati Amavasya कहते है . इस दिन की विशेष पूजा शिव पूजा होती है . महिलाये सोमवती अमावस्या पर व्रत कथा सुनती है और सोमवती अमावस्या का व्रत रखती है . 

२) 2022 में हरियाली अमावस्या कब है  ? 

उत्तर : साल 2022 में हरियाली अमावस्या 28 जुलाई को आ रही है जिसे  श्रावण अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है . 

३) 2022 में कार्तिक  अमावस्या कब है  ?

कार्तिक माह में आने वाली अमावस्या जो की दीपावली की रात होती है , इस साल 2022 में 25 अक्टूबर  (मंगलवार )  के दिन आएगी . 

अमावस्या का महत्व // Importance Of Amavasya 

Amawasya mahatav


हिन्दू धर्म में अमावस्या को एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है और यही कारण है कि प्राचीन काल में इस दिन अवकाश रखा जाता था जिससे की व्यक्ति परिवार सहित इस दिन देवी देवताओ और पितरो की पूजा अर्चना कर सके . अपना अमावस्या का दिन दान धर्म में व्यतीत कर अपने भाग्य का उत्थान करने में सफल रहे . 

हर महीने की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है और उसके अगले दिन नए हिन्दू माह की शुरुआत हो जाती है . 

अमावस्या के पवित्र दिनों में लोग पवित्र नदियों के तट पर स्नान कर , सूर्य देव को जल से अर्ध्य देते है और दान धर्म कर पूण्य प्राप्ति करते है . 

अमावस्या के दिन पितरो का तर्पण किया जाता है . बहुत सी पवित्र जगहों पर पितृ दोष मिटाने के लिए धार्मिक अनुष्टान किये जाते है . 

Summary 

तो आपने जाना कि साल २०२२ में कब कब अमावस्या किस किस Date को आ रही है . कब सोमवती , कार्तिक , माघ अमावस्या है ? आशा करते है आपको यह पोस्ट जरुर अच्छी लगी होगी . 
यदि आपके कोई सवाल जवाब है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है ? हम जल्द से जल्द आपके जवाब देने की कोशिश करेंगे , 
 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ