श्री लक्ष्मीजी की आरती
लक्ष्मी जी की आरती मुख्य रूप से शुक्रवार के दिन और दिवाली के दिन की जाती है | माँ लक्ष्मी को लाल रंग की माला पहना कर घी के दीपक को प्रज्वलित करके माँ लक्ष्मी जी की आरती करते है |
Maa Lakshmi Aarti In Hindi Lyrics
ॐ जय लक्ष्मी माता
मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
उमा ,रमा,ब्रम्हाणी, तुम जग की माता |
सूर्य चद्रंमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥
.ॐ जय लक्ष्मी माता....
दुर्गारुप निरंजन, सुख संपत्ति दाता |
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धी धन पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
तुम ही पाताल निवासनी, तुम ही शुभदाता |
कर्मप्रभाव प्रकाशनी, भवनिधि की त्राता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
जिस घर तुम रहती हो , ताँहि में हैं सद् गुण आता |
सब सभंव हो जाता, मन नहीं घबराता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
तुम बिन यज्ञ ना होता, वस्त्र न कोई पाता |
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
शुभ गुण मंदिर सुंदर क्षीरनिधि जाता |
रत्न चतुर्दश तुम बिन ,कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
महालक्ष्मी जी की आरती ,जो कोई नर गाता |
उँर आंनद समाता,पाप उतर जाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
स्थिर चर जगत बचावै ,कर्म प्रेर ल्याता |
रामप्रताप मैया जी की शुभ दृष्टि पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता....
ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता |
तुमको निसदिन सेवत,
हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...
माँ लक्ष्मी से जुड़ी अन्य पोस्ट
कौन है माँ लक्ष्मी - जाने महिमा
माँ लक्ष्मी के धन प्राप्ति वाले मंत्र
माँ लक्ष्मी रूप - आठ रूप कौनसे है
0 टिप्पणियाँ