Chamundeshwari Temple - चामुन्देश्वरी मंदिर मैसुर कर्नाटका एक शक्तिपीठ

चामुन्देश्वरी मंदिर मैसुर

भारत के दक्षिण दिशा में राज्य कर्नाटका के मैसूर शहर से 13 किमी की दुरी पर पहाड़ पर माँ चामुन्देश्वरी का मंदिर स्तिथ है | माना जाता है की यहा शक्ति माँ के बाल गिरे थे | माँ शक्ति के विनाशकारी रूप काली के नाम पर इनका नाम चामुन्देश्वरी रखा गया है | यह चणड मुंड और भेसे के मूहं वाले महिससुर दानव को नाश करने वाली माँ है | मैसुर महाराजाओ की यह आराध्य देवी रही है | 



क्रौंचा पीठ : त्रिमुता जगह जो आठ पहाडियो से गिरा हुआ है | यह जगह पुराने समय में क्रोंचा पूरी थी तो इसी कारण इस शक्तिपीठ को क्रौंचा पीठ के नाम से जाना जाता है | 



मंदिर के द्वार पर भगवान् श्री गणेश की मूरत है | दरवाजे चांदी से बने हुए है जिसपर माँ के अनेक रूप की छविया बनी हुई है | दरवाजे के दोनों तरफ द्वार पालक बने हुए है जिनका नाम नंदिनी और कमालिनी है | मंदिर के अन्दर माँ के चरण कमल है और साथ में नंदी की छोटी प्रतिमा है | 



प्लास्तीक रहित चामुन्देश्वरी पहाड़ी : यह जगह प्लास्तीक रहित है और इस जगह दर्शन कर्ताओ का प्लास्तीक की थेली ले जाना वर्जित है |


ये भी पढ़े अन्य शक्तिपीठ :


 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ