Mansa Devi Haridwar - मनसा देवी हरिद्वार

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर 

Mansa Devi Mandir Haridwar 

मनसा देवी का प्रसिद्द मंदिर उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार में स्तिथ है | हरिद्वार अपने नाम के अनुसार भगवान् (हरि) से मिलने का द्वार है | पूराणों के अनुसार इस जगह भूल से अमृत की कुछ बुँदे गिर गयी थी जब भगवान् विष्णु का गरुध अमृत कलश को ले जा रहा था | 


नैना देवी शक्तिपीठ मंदिर बिलासपुर हिमाचल प्रदेश 

 मनसा देवी हरिद्वार शक्तिपीठ 

 



हरिद्वार में कहाँ है मनसा माता मंदिर

मनसा देवी मंदिर सिवालिक पहाडियो पर बिलवा पहाड़ पर स्तिथ है | यह जगह एक तरह से हिमालय पर्वत माला के दक्षिणी भाग पर पड़ती है | 



मनसा देवी मंदिर की महिमा :

यह मंदिर माँ मनसा को समर्प्रित है जिन्हे वासुकी नाग की बहिन बताया गया है | कहते है माँ मनसा शक्ति का ही एक रूप है जो कश्यप ऋषि की पुत्री थी जो उनके मन से अवतरित हुई थी और मनसा कहलवाई | नाम के अनुसार मनसा माँ अपने भक्तो की मनसा (इच्छा) पूर्ण करने वाली है | भक्त अपनी इच्छा पूर्ण कराने के लिए यहा पेड की शाखा पर एक पवित्र धागा बाँधते है | जब उनकी इच्छा पुरी हो जाती है तो पुनः आकर उसी धागे को शाखा से खोलते है | भक्त माँ को खुश करने के लिए मंदिर में नारियल , प्रसाद मीठाया आदि भेट करते है | यह मंदिर सिद्ध पीठ है जहा पूजा करने से माँ का आशीष प्राप्त होता है |
इस मंदिर में माँ मनसा की दो मूरत है एक मूरत आठ भुजाओ वाली व अन्य मूरत के तीन सिर और व पाँच भुजाये है | 


 


यह प्राचीन मंदिर है और हरिद्वार में आने वाले भक्त माँ के दरबार में सिर झुकाने जरुर आते है | इस मंदिर से माँ गंगा और हरिद्वार के समतल मैदान अच्छे से दिखते है | इस मंदिर में पहुचने के लिए उड़न खटोला या फिर सीधे रास्ते से चढाई करी जाती है | यह चढाई लगभग 1.5 किमी की है |
मनसा देवी मंदिर के पास ही चंडी देवी का भी प्रसिद्द मंदिर मोजुद है | 



मंदिर की समय तालिका :

ज्यादातार मंदिर सुबह 8 बजे खुलता है और शाम 5 बजे मंदिर के पटट बंद कर दिए जाते है | दोपहर 12 से 2 तक मंदिर बंद रहता है | अन्य मनसा देवी के मंदिर : इस जगह के अलावा माँ मनसा के मंदिर भारत में और भी जगह है |
राजस्थान में अलवर और सीकर में , मनसा बारी कोलकाता में , पञ्चकुला हरियाणा में , बिहार में सितामर्ही में , नरेला दिलही में आदि |

 

Other Similar Posts  

नैना देवी शक्तिपीठ मंदिर 

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार 

महामाया शक्तिपीठ अमरनाथ 

कोलापुर लक्ष्मी महाराष्ट 

गुवाहाटी कामख्या मंदिर

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ